ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस छोड़ने के बाद अशोक तंवर ने जहां जेजेपी औऱ इनेलो को समर्थन दिया है, वहीं अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर ने भी कांग्रेस को समर्थन दे रही हैं। अवंतिका तंवर का कहना है कि, वह कांग्रेस में ही रहेंगी, क्योंकि वह कभी कांग्रेस नहीं छोड़ सकतीं। उन्होंने कहा कि, मैं कांग्रेस उम्मीदवार को ही वोट डालूंगी। मैं गांधी परिवार की सारी उम्र ऋणी रहूंगी। मैं मरते दम तक कांग्रेस में रहूंगी। मेरे घर पर आज भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी के होर्डिंग्स लगे हैं। उनको कभी नहीं हटाऊंगी।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान अवंतिका ने कहा कि हम तीन पीढ़ियों से गांधी परिवार के साथ जुड़े हुए हैं और सब जानते हैं किस वजह से अशोक जी को कांग्रेस छोड़ने का फैसला लेना पड़ा।
