दिवाली पर कमल का बटन दबाएंगे, तो घर आएगी लक्ष्मी- ओपी धनखड़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कृषि मंत्री और बादली से बीजेपी प्रत्याशी ओपी धनखड़ ने विधानसभा चुनाव के चलते जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कृषि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कृषि मंत्री और बादली से बीजेपी प्रत्याशी ओपी धनखड़ ने विधानसभा चुनाव के चलते जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कृषि मंत्री ने लोगों से भाजपा के लिए वोट की अपील की। ओपी धनखड़ ने कहा कि दीवाली का मौका है और आप अगर कमल का बटन दबाएंगे, तो आपके घर माता लक्ष्मी आएंगी।

dhankhar g1

विपक्ष पर तंज कसते हुए धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस और जेजेपी के नाम का पानी नहीं बचा है। धनखड़ ने कहा कि सभी जानते हैँ कि सारा पानी अब भाजपा के पाले में है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान बादली का जमकर विकास हुआ है। 157 करोड़ की राशि खर्च करके यहां की पानी की समस्या को दूर किया गया है। दरअसल, कृषि मंत्री बादली के सिलानी गांव में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने जनता से बीजेपी के पक्ष में अपने वोट डालने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *