ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-अयोध्या केस में बीते बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले की अंतिम सुनवाई ख़त्म हुई है। 40 दिन तक चली इस सुनवाई के बाद अब कई बयान आने शुरू हो गए है। बता दें की सुप्रीम कोर्ट की अंतिम सुनवाई में मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने अदालत में नक्शा फाड़ा था, जिससे रामजन्मभूमि न्यास के महंत रामविलास वेदांती भड़के हुये हैं। रामविलास वेदांती ने राजीव धवन के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की बात कही है।
राम विलास वेदांती ने कहा है कि, अदालत में हिन्दू पक्ष की और से पेश किया जाने वाला नक्शा फाड़ कर राजीव धवन ने अदालत, संविधान और जजों का अपमान किया है। उन्होने कहा कि, यह भारतीय सभ्यता के खिलाफ है, जिसके खिलाफ वह FIR भी करवा सकते हैं।
बाबर के नाम से कांग्रेस पर कसा तंज
राजीव धवन पर भड़के रामजन्मभूमि न्यास के महंत रामविलास वेदांती ने बाबर पर तंज कसते हुए कहा कि, जैसे बाबर भारत को लूटने के लिए आया था, वैसे ही आज कांग्रेस पार्टी देश को लूटने के लिए कर रही है। साथ ही रामविलास वेदांती ने कहा कि 85 प्रतिशत मुस्लमान अयोध्या में राम मंदिर बनना देखना चाहते हैं।
क्या था नक्शा फाड़ने का कारण
बताने योग्य है कि, बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में हिंदू पक्ष के वकील ने कुछ किताबे और एक नक्शा पेश किया था, जिस नक्शे को राजीव धवन ने भड़क कर फाड़ दिया। इस बात पर विवाद छिड़ने के बाद राजीव धवन ने कहा कि उन्हे चीफ जस्टिस ने बोला था कि आप चाहे तो इसे फाड़ दें।


