तंवर बोले- कांग्रेस का चूर- चूर होगा घमंड , अत्याचारियों और पापियों पर करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होना है, केवल पांच दिन पहले ही बुधवार को अशोक तंवर ने दुष्यंत चौटाला की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होना है, केवल पांच दिन पहले ही बुधवार को अशोक तंवर ने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया। बता दें कि दुष्यंत और अशोक तंवर ने दिल्ली में एक प्रेसवार्ता की थी, जिसमें ये घोषणा की गई थी।

अशोक तंवर ने कहा है कि ये मुहिम केवल विधानसभा तक ही सिमित नहीं रहेगी, बल्कि आगे तक कायम रहेगी। अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस का घमंड चूर-चूर होने जा रहा है, प्रदेश में चौथे नंबर की लड़ाई लड़ रही है। तंवर ने कहा कि कांग्रेस में मेहनती कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई, लेकिन अब हम जो अत्याचारी हैं, पापी हैं उन पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे। इसके साथ ही तंवर ने ये भी कहा कि ये साथ केवल चुनाव तक नहीं रहेगा, बल्कि आगे भी देशभर में घूम- घूम कर सहयोग जुटाया जाएगा।

ashok tanwar21

आपको बता दें ति दुष्यंत को समर्थन देने के बाद अशोक तंवर सिरसा अपना निवास पर पहुंचे थे, जहां इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला अशोक तंवर से मिलने उनके आवास पर मुलाकात करने गए थे। जिसके बाद अशोक तंवर ने इनेलो को भी समर्थन देने का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *