Delhi district court में हिंदी लागू करने की न्यायाधीश से अपील

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दिल्ली के सभी जिला न्यायालय बार एसोसिएशनों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से हिंदी भाषा का उपयोग करने की अपील…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दिल्ली के सभी जिला न्यायालय बार एसोसिएशनों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से हिंदी भाषा का उपयोग करने की अपील की है। मुख्य न्यायाधीश को लिखे गये पत्र मे एसोसिएशनों के प्रधान महावीर शर्मा और महासचिव धीर सिंह कसाना ने लिखा है कि,  दिल्ली में 97 प्रतिशत लोग हिंदी जानते हैं, जबकि केवल 3 प्रतिशत लोग अंग्रेजी बोलते हैं लेकिन इसके बावजूद अदालतों में सारा काम अंग्रेजी भाषा मे कीया जा रहा है।

धीर सिंह कसाना ने कहा कि लोगों को लोगों की भाषा में न्याय मिलना चाहिए और इसके लिए वे अपना सारा ध्यान इस और लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश जिला अदालतों में हिंदी उपलब्ध न होने की वजह से बहुत से लोग वकील के नोटिस, सर्कल, ऑर्डर आदि को समझने में असमर्थ होते हैं।

उन्होने कहा कि, अदालत की प्रक्रिया अंग्रेजी मे होने के कारण, कई वकील यह भी समझ नही पाते कि, अदालत मे क्या चल रहा है, क्या पुछा जा रहा है और इस मामले से उनका क्या सम्बन्ध है। आगे उन्होंने कहा कि कॉज लिस्ट भी अंग्रेजी में कोर्ट के बाहर लगाई जाती है, जो कि क्लाइंट को समझ नहीं आती है कि कब उनकी बारी होगी और उनके लिए जज से भी यह पूछना असंभव होता है।

उन्होंने मुख्य न्यायाधीश से भी अपील करते हुए कहा कि, वे शीघ्र ही इन जिला अदालतों में हिंदी लागू करे। साथ ही अदालत परिसर में लगे सभी बोर्ड पर सूचना को हिंदी में प्रदर्शित किया जाए और वकीलों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सभी प्रकार के टिकट, वकालतनामा, जमानत आदि हिंदी में उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *