हरियाणा पहुंची मायावती ने कहा बीजेपी पूंजीपतियों को पहुंचा रही है लाभ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के रादौर पहुंची बसपा सुप्रीमों मायावती ने जनसभा को संबोधित किया। मायावती बुधवार को रादौर से बीएसपी प्रत्याशी महीपाल सिंह…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के रादौर पहुंची बसपा सुप्रीमों मायावती ने जनसभा को संबोधित किया। मायावती बुधवार को रादौर से बीएसपी प्रत्याशी महीपाल सिंह के लिए प्रचार करने पहुंची थी। इस दौरान बसपा सुप्रीमों ने कहा कि हरियाणा में दलितों , मजदूरों और कमजोर वर्ग का विकास नहीं हुआ। मायावती ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी की मिलीभगत से सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति के कर्मचारियों का प्रमोशन में आरक्षण को प्रभावहीन बना दिया।

मायावती ने कहा कि दलितों को ठीक से आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है, लेकिन बीजेपी तो पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस हमेशा से ही धन्ना सेठों के सहयोग से ही पार्टियां बनाती रही हैं और फिर इन्हीं लोगों को फायदा पहुंचाने के हिसाब से अपनी नीतियां बनाती हैं। लेकिन बीएसपी आम लोगों के सहयोग से केंद्र में सत्ता तक पहुंचने की चाह रखती है। मायावती ने कहा कि यूपी में बसपा ने बेरोजगार को भत्ता दिया और उन्हें सरकार व गैर सरकारी विभागों में स्थायी रोजगार भि दिया।

maya

बसपा सुप्रीमों ने कहा कि यूपी में हमने दलितों, गरीब और समज के किसी भी वर्ग पर ज्यादती नहीं होने दी। हमने ज्यादती करने वालों को उनकी सही जगह जेल में पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने दलितों का शोषण किया है। जिनका शोषण होता है, उन्हें न्याय नहीं मिलता, लेकिन जब यूपी में बसपा की सरकारी थी, तो सभी को न्याय मिला।

बता दें कि पिछला विधानसभा चुनाव बीएसपी ने इनेलो के साथ मिलकर लड़ा था, अब इनेलो से अलग होकर जेजेपी के साथ गठबंधन का ऐलान किया, लेकिन एक महीने के अंदर ही गठबंधन तोड़कर बसपा ने अपने बलबूते पर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *