ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मध्यप्रदेश में सरकार के दावों पोल खोलने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। अस्पताल में गरीबों की अनदेखी का ये मामला सामने आया है, मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी में। यहां सरकारी अस्पताल में एक टीबी के मरीज बालचन्द लोधी की मौत हो गई। लेकिन अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही तो देखिए, शख्स की मौत को हुए 5 घंटे हो गए। लेकिन किसी की हिम्मत शव को ढकने की नहीं हुई।
इतना ही नहीं, उसकी आंखों में चींटियों की ढेर लग गए। जिसने भी ये दृश्य देखा तो उसके रोंगटे खड़े हो गए। वहीं कुछ देर बाद मृतक की पत्नी अस्पताल पहुंची और और अपने मृत पति की हालत देखकर फूट-फूट कर रोई। उसने पति के शव की आंखों में लगी चींटियों को हटाया और औपचारिकताएं पूरी कर शव को अपने साथ ले गई। वहीं मृतक का परिवार बेहद गरीब है और मजदूरी करके गुजर बसर करता है। वहीं मामला सामने आने के बाद कमलनाथ सरकार भी चौकन्नी हो गई है और जांच के आदेश दिए हैं।

