ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रियल्टी शो ‘बिग बॉस’ इन दिनों विवादों के बीच घिरा हुआ है। वहीं ‘विकेंड के वार’ में घर से बेघर हुई कोएना मित्रा ने सलमान खान पर कई आरोप लगाए हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद कोएना ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में दी है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, कोएना का कहना है कि, सलमान ने मुझे अपनी बात रखने का मौका तक नहीं दिया। हफ्ते के बाद मुझे लगा कि सलमान का रवैया एकतरफा है। वहीं दूसरे हफ्ते जब मैंने शहनाज के मजाक उड़ाने की बात शुरू की तो सलमान ने तुरंत यह कहते हुए उसका बचाव किया कि लोग इसे पसंद कर रहे हैं। कोएना ने यह भी आरोप लगाया कि, सलमान व्यक्तिगत रूप से शहनाज का बचाव कर रहे हैं।

