ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद के तिगांव से कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी ललित नागर के दो करीबियों के निवास पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। इनमें से एक ललित नागर का पीए बताया जा रहा है।
वहीं, ये भी बता दें कि आज इसी तिगांव विधानसभा सीट पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शह भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर के लिए जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं।

