ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अगर आप एशिया की सबसे तिहाड़ जेल में कैद अपराधियों की दिनचर्या को जानना चाहते हैं,यह इच्छा जल्द ही पूरी होेने वाली है। दिल्ली के तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने एक ऐसी योजना बनाई है, जिसमें जेल के अंदर पैसे देकर एक दिन इन कैदियो के साथ रह सकते हैं। इसके लिए 2 हजार रूपए तक का शुल्क अदा करना होगा।
जी हां, 16000 कैदियों के लिए बनी और 400 एकड़ में फैली तिहाड़ जेल देश की सबसे अधिक भीड़ वाली जेल है। यहां कई खूंखार कैदी भी अपनी सजा काट चुके हैं। इस योजना के अनुसार, जेल में आने वाले लोगों को चुने हुए कैदियों के साथ रहने की अनुमति मिलेगी। वे उनसे बातचीत कर सकेंगे। उनकी कहानियों को सुन सकेंगे।
महानिदेशक जेल संदीप गोयल का कहना है कि, इस सुविधा के लिए कई पत्र आए हैं। विदेशी भी भारतीय जेलों के लाइव अनुभव के लिए तिहाड़ जेल में रहना चाहते हैं। जेल में रहने की अनुमति देने से पहले राज्य के गृह विभाग से इसकी मंजूरी लेनी होगी।


