ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनता को खुश करने के लिए नेतागण वादों की बौछार कर रहे हैं। इसी कड़ी में गांव लड़ायण में जाखड़ खाप के चबूतरे पर तीन गांवों की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी वादों की झड़ी लगा दी। महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, महिलाएं ससुराल जाएं या मायके, भाड़ा कांग्रेस सरकार भरेगी।

इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी जनकर निशाने साधे। हुड्डा ने कहा कि, बीजेपी से किसान, कर्मचारी, व्यापारी, गरीब और कमेरा वर्ग सभी दुखी है। आगे कहा कि, इस चुनावों में अगर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती है तो उसके तुरंत बाद ही हरियाणा के हर वर्ग के हित में कल्याणकारी नीतियां बनाई जाएगी।
