सौरव गांगुली ने तोड़ा 65 साल पुराना रिकॉर्ड, शुरू किया नया सफर

ऑमलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे सौरव गांगुली का एक नया सफर शुरू हो गया है। बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए सोमवार…

ऑमलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे सौरव गांगुली का एक नया सफर शुरू हो गया है। बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए सोमवार दोपहर तीन बजे के निर्धारित समय तक किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके साथ ही सौरव गांगुली का अध्‍यक्ष पद पर बैठना तय माना जा रहा है।
bcci
गांगुली ने बीसीसीाई के सबसे ताकतवर पद पर अपना कब्जा जमा लिया है। इसलिए तकनीकी लिहाज से गांगुली का बोर्ड का अध्यक्ष बनना तय है। बता दें, इससे पहले साल 1954 में विजयनगरम के महाराजकुमार भारत के पहले ऐसे पूर्व कप्तान थे, जिन्हें बीसीसीआई अध्यक्ष बनाया गया था। गांगुली ऐसे दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जो बीसीसीआई के पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने 65 साल पहले का रिकॉर्ड तोड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *