ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-खबर दिल्ली के वजीराबाद इलाके की है, जहां मामूली विवाद के चलते तीन युवकों ने एक मासूम को बुरी तरह पीटा। इस मामले में बचाव के लिए आये मासूम के पिता से भी मार-पीट की। विवाद का कारण स्कूटी से लगी मामूली टक्कर है, जिस से की बात इतनी बढ़ गयी।
बता दें कि वारदात शनिवार शाम की है, जब स्कूटी से आ रहे युवक की मामूली टक्कर होने के बाद 3 लड़के उसका पीछा करते हुए उसके घर पहुँच गए। लड़कों ने युवक को घर से खींचकर बाहर निकाला और फिर मार – पीट करनी शुरू कर दी।
CCTV में कैद वारदात
बात यहीं ख़त्म नहीं हुई बल्कि इसके बाद उन तीनो ने घर पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए और रोकने की कोशिश कर रहे परिवारिक सदस्य पीड़ित के पिता और बहन से भी मार पीट की। यह पूरी वारदात बहार लगे CCTV में कैद हो गई, जिसमे तीन लड़के मार-पीट करते हुए दिखाई दे रहे है।
प्रशासन पर लगाए आरोप
पीड़ित की बहन का कहना है कि यह वही आवारा लड़के है, जो आते- जाते लड़कियों को छेड़ते है। पीड़ित लड़की ने प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि सबूत होने के बावजूद भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों को हिरासत में नहीं लिया है।

