VIDEO: सलमान खान पर भड़की ये एक्ट्रेस, उठाई Big Boss को बंद करने की मांग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ‘बिग बॉस’ अपने पहले एपिसोड से ही काफी चर्चाओं में है। शो के शुरू होने के कुछ हफ्तों के बाद ही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ‘बिग बॉस’ अपने पहले एपिसोड से ही काफी चर्चाओं में है। शो के शुरू होने के कुछ हफ्तों के बाद ही इसे बंद करने की मांग उठने लगी है। कुछ दर्शकों का कहना है कि, शो में आपत्तिजनक कंटेंट के कारण इसे बंद कर देना चाहिए। विरोध इस कदर बढ़ गया है कि, लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

koena

वहीं इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने चार नॉमिनेट हुए घरवालों में से दो घरवालों कोएना मित्रा और दलजीत कौर को घर से बेघर करने पर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस सोफिया हयात ने कोएना मित्रा के बिग बॉस के निकाले जाने पर अपना जबरदस्त रिएक्श दिया है।

 

Video…

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर कहा है कि, सलमान खान  को ये शो बंद कर देना चाहिए और बिग बॉस शो टेलिकास्ट नहीं होना चाहिए।लोगों को यह शो देखना बंद करना कर चाहिए क्योंकि यहां सच्चाई नहीं दिखाई जाती, केवल हिंसा दिखाई जाती है और लोगों को बुली किया जाता है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *