राजनीति की हवाओं का रूख बदला, राज में आने का है अच्छा मौका- दीपेंद्र हुड्डा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक पहुंचे कांग्रेसी नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राज्य की राजनीति की हवाओं का रूख अब बदल गया है, दीपेंद्र…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक पहुंचे कांग्रेसी नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राज्य की राजनीति की हवाओं का रूख अब बदल गया है, दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि नीचे- नीचे कर्मचारी CID की रिपोर्ट हमें भी देते हैं क्योंकि वो हमारे समय के भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के बाद मनोहर का तो पता नहीं कि उन्हें नींद आई या नहीं, लेकिन मुझे जरूर बहुत अच्छी नींद आई।

Deepender Singh Hooda

दरअसल, दीपेंद्र हुड्डा रविवार को रोहतक के आर्य नगर में स्थित रविदास होटल में लोगों को संबोधित कर रहे थे, वे विधानसभा चुनाव के चलते रोहतक पहुंचे थे। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय रोहतक की शक्ल क्या थी, ये तो सभी जानते है। उन्होंने कहा कि कोई भी इलाका सतभी ऊपर उठता है, जब राज आए और तभी अगली पीढ़ी के भविष्य के लिए काम किया जाता है। दीपेंद्र ने कहा कि ये अच्छा मौका है, राज में आने का, अब फैसला जनता को करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *