‘निर्भया कांड ‘7 साल बाद फिर सुर्खियों में, दोस्त की शर्मनाक करतूत से उठा पर्दा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राजधानी दिल्ली में साल 2012 के दिसंबर में हुए निर्भया गैंगरेप को याद कर आज भी रौंगटे खड़े हो जाते हैं। इस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राजधानी दिल्ली में साल 2012 के दिसंबर में हुए निर्भया गैंगरेप को याद कर आज भी रौंगटे खड़े हो जाते हैं। इस घटना से बच्चा-बच्चा वाकिफ है। वहीं देश को दहला देने वाले इस गैंगरैप के चश्मदीद गवाह निर्भया के दोस्त को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक टीवी चैनल पत्रकार ने एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया है कि, अपने दोस्त के साथ हुई गैंगरेप की दर्दनाक दास्तां सुनाने के बदले घटना के समय साथ रहा उसका दोस्त टीवी चैनलों से पैसे लेता था।

nirbhaya

एक चैनल के वरिष्ठ पत्रकार ने, लड़की के दोस्त का पर्दाफाश करने के लिए सितंबर 2013 में स्टिंग भी कराया था, लेकिन उस स्टिंग को उन्होंने टीवी न पर चलाने का फैसला लिया। पत्रकार का दवा है कि, लड़की का दोस्त, अपने चाचा के साथ मिलकर एक-एक लाख रुपये की डील करता था। स्टिंग करने वाले वरिष्ठ पत्रकार के अनुसार, वे दिल्ली में 16 दिसंबर, 2012 को हुए इस गैंगरेप पर बनी वेबसीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ ने उन्हें झकझोक कर रख दिया था। ऐसे में उन्होंने इस राज से पर्दा हटाने का फैसला लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *