ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों शोरों पर है। सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार और वोट बैंक जुटाने के लिए एड़ी -चोटी का जोर लग रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 14 अक्तूबर यानी सोमवार से अपने चुनावी अभियान की शुरूआत करने नूंह आ रहे हैं। कार्यकर्ता इसके लिए तैयारियों में जुट गए हैं।
राहुल गांधी के साथ हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई बड़े नेता जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं।

