President रामनाथ कोविंद ने PM मोदी की मां से की मुलाकात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा से उनके आवास, गांधीनगर में मुलाकात  की। यह मुलाकात  लगभग 30…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा से उनके आवास, गांधीनगर में मुलाकात  की। यह मुलाकात  लगभग 30 मिनट तक चली। यह मुलाकात रामनाथ कोविंद ने अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा के दूसरे दिन की। बता दें कि इस मुलाकात में रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने प्रधानमंत्री की मां से उनके निवास, रायसन गांव में मुलाकात की, जहां वह अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं।राष्ट्रपति कोविंद ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की माँ हीराबा से मुलाकात की तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति कोविंद महावीर जैन आराधना केंद्र में
गांधीनगर पहुंचने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने स्वागत किया। फिर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां से मुलाकत के बाद , राष्ट्रपति कोविंद और उनकी पत्नी कोबा के पास स्थित महावीर जैन आराधना केंद्र पहुंचे, जहाँ उन्होंने आचार्य श्री पद्मसागरसूरिजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद रामनाथ कोविंद ने महावीर जैन आराधना केंद्र के पुस्तकालय पहुंचे, जहां भारतीय और जैन विरासत से सम्बंधित लाखो की संख्या में कई लेखों का संग्रह है। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि वे बहुत लंबे समय से संग्रहालय देखने के इच्छुक थे, जो इच्छा उनकी पूरी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *