बढ़ता जा रहा Big Boss का विरोध, अब वृंदावन के साधु-संतों ने दी ये चेतावनी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टीवी शो बिग बॉस का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। कुछ दर्शकों का कहना है कि, शो का कंटेंट आपत्तिजनक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टीवी शो बिग बॉस का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। कुछ दर्शकों का कहना है कि, शो का कंटेंट आपत्तिजनक है और इस वजह से शो को बंद करने काी मांग उठ रही है। अब वृंदावन में अध्यात्म रक्षा मंच एवं युवा ब्राह्मण सभा के कार्यकर्ता भी मैदान में कूद गए हैं।

कार्यकर्ताओं ने हिन्दू धर्म-संस्कृति पर हमला बताते हुए शो पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि, यह शो देश की सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ है।  शुक्रवार को वृन्दावन के राधासनेह बिहारी मंदिर में संपन्न बैठक में साधु- संतों ने  शो के खिलाफ प्रदर्शन किया और इसे बंद करने की मांग की।


इतना ही नहीं अध्यात्म रक्षा मंच एवं युवा ब्राह्मण सभा ने यह चेतावनी दी है कि, अगर शो बंद न किया गया तो वे आंदोलहन का रास्ता अपनाएंगे।  शुक्रवार को वृन्दावन के राधासनेह बिहारी मंदिर में संपन्न बैठक में शो के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए साधु-संतों ने इसे तुरंत बंद करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *