ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ भाजापा की आदमपुर हलके से उम्मीदवार सोनाली फौगाट के लिए प्रचार करने पहुंचे। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले आदमपुर में जनता को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि भांजी का हक भी ननिहाल में ही होता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 51 साल तक यहां मर्दों को वोट दिए, इस बार वीरांगना को भी मौका देकर देखें कि ये कैसे क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदलती है।
इस दौरान योगी आदित्य नाथ ने धारा 370 को लेकर भी विपक्ष पर तंज कसा और कहा कि 70 साल से धारा 370 हटाने की हिम्मत किसी ने नहीं की थी, ये केवल बीजेपी ही कर सकती थी और पीएम मोदी ही भारत माता के सच्चे सपूत हैं। उन्होंने कहा कि जब धारा 370 हटाई गई सबसे ज्यादा पाकिस्तान और राहुल गांधी कोे तकलीफ हुई।
वहीं, योगी आदित्य नाथ ने लोगों से कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और धारा 370 हटाने के समय कांग्रेसियों ने विरोध किया। कांग्रेस के नेताओं का देश की सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं हैं, वे केवल देश की सुरक्षा को सेंध लगने में तूले हुए हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या हरियाणा के लोग ऐसे नेताओं को वोट देगें, जिनका देश की सुरक्षा से कोई लेना- देना ही नहीं है।


