कांग्रेस झेल रही आर्थिक तंगी की मार, नेताओं के चाय-नाश्ते तक के खर्च में हुई कटौती

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्र की सत्ता से दूर कांग्रेस की स्थिति बिगड़ती जा रही है। जी हां, कांग्रेस इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्र की सत्ता से दूर कांग्रेस की स्थिति बिगड़ती जा रही है। जी हां, कांग्रेस इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रही है। कांग्रेस पार्टी ने अपने महासचिवों, राज्य प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों से खर्च पर लगाम लगाने को कहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी ने पदाधिकारियों से कहा है कि, चाय-नाश्ते पर खर्च की सीमा प्रति माह तीन हजार रुपये रखें और यदि खर्च इससे अधिक होता है तो उसका भुगतान संबंधित व्यक्ति को करना होगा।

sonia gandhi

दरअसल, पांच सालों से केंद्र की सत्ता से दूर कांग्रेस फंड की कमी से जूझ रही है और अब पार्टी ने इससे निपटने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. पार्टी के एक सूत्र ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के अकाउंट विभाग ने महासचिवों, राज्य प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों से कहा कि सभी अपने खर्च पर लगाम लगा दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *