बंद होने की कगार पर ‘बिग बॉस’, जानिए क्यों भड़के दर्शक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिग बॉस-13 रिएलिटी शो पर अब बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। इसका कारण है ‘आपत्तिजनक कंटेंट’ का होना। दरअसल, दर्शकों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिग बॉस-13 रिएलिटी शो पर अब बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। इसका कारण है ‘आपत्तिजनक कंटेंट’ का होना। दरअसल, दर्शकों का एक वर्ग इस रियालिटी शो के कटेंट को आपत्तिजनक बता रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर बिग बॉस बायकॉट का ट्रेंड भी चल पड़ा है। लोगों को बिग बॉस का कंटेंट काफी आपत्तिजनक लग रहा है। लोगों का गुस्सा इस कदर बढ़ गया है कि शो को बंद करने की मांग भी उठने लगी है। वहीं कुछ दर्शकों का यह भी कहना है कि, बिग बॉस में कुछ भी गलत नहीं हो रहा है।

बता दें, इससे पहले एक बैड पर दो प्रतिभागियों के सोने के नियम पर काफी आपत्तियां सामने आई थी। इसके बाद बिग बॉस में एक बैड पर सोने का नियम बदल दिया गया। वहीं अब दर्शकों की शिकायतों पर ध्यान देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टीवी शो के आपत्तिजनक कंटेंट पर प्रसार भारती से रिपोर्ट मांगी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *