ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। वही, इस खास मौके पर भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने भी ट्वीट कर दशहरा की बधाई दी। हालांकि इसके बाद ट्विटर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Happy #Dusehra to all Hindu brethren in Pakistan, India and beyond….
— Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry) October 8, 2019
फवाद चौधरी ने दशहरे की बधाई देते हुए ट्वीटर पर लिखा कि, पाकिस्तान, हिंदुस्तान और अन्य हिस्सों में रह रहे सभी हिंदुओं को दशहरा की बधाई। जिसके बाद ट्विटर यूजर्स ने उन्हें जवाब में लिख दिया। आपको भी दशहरा मुबारक ‘पाकिस्तानी रावण’। हालांकि कुछ लोगों ने उनके ट्वीट को काफी सराहा।
