ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त आदित्य दहिया ने निर्देश जारी किए हैं। आदित्य दहिया ने कहा है कि जितनी भी सोशल मीडिया साइट है उनके जरिए कोई भी उम्मीदवार अपना फेक अकाउंट बनाकर प्रचार करता पाया, तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा। यानी कि फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफार्म पर फर्जी अकाउंट बनाकर प्रचार करन वाले प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया जाएगा और साथ ही उनके खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सरकार ने सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी हुई है और उल्लंघन करने वालों को इसका भुगतान करना होगा। बता दें कि जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त आदित्य दहिया जींद में लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेड न्यूज, सोशल मीडिया, विज्ञापन, पैंफ्लेट, बैनर, होर्डिंग्स, हैंडबिल पर निगरानी रखने और विज्ञापनों से संबंधित किसी शिकायत का निवारण करने के लिए BDPO जींद ऑफिस के सभागार में MCMC कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है।
