ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर पर एक नेता ने फोन करके धमकी देने के संगीन आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवीन केडिया ने ये गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसकी शिकायत उन्होंने सिरसा पुलिस थाने में भी दे दी है।
तो वहीं, अवंतिका का कहना है कि केडिया को कोई धमकी नहीं दी गई है और अगर ऐसा है, तो वो सार्वजनिक करें। उधर, नवीन केडिया ने पुलिस को शिकायत दते हुए बताया कि तीन दिन पहले वो कांग्रेस के कुछ साथियों के साथ बैठे थे, इस दौरान उन लोगों ने अशोक तंवर को लेकर बयानबाजी की थी, जिसमें मौजूदा टिकटार्थी होशियारी लाल से जुड़ा मामला भी था।
उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी तंवर की पत्नी अवंतिका को लग गई, केडिया ने आरोप लगया है कि इसके बाद अवंतिका ने उन्हें फोन पर धमकी दी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।


