ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के साथ- साथ पूरे देश की जनता के दिलों पर राज करने वाली मशहूर हरियाणवीं कलाकार सपना चौधरी का लोकसभा या हरियाणा विधानसभा में जाने का सपना बिखर कर चूर- चूर हो गया है। हरियाणवी डांसर सपना को भाजपा ने लोकसभा के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी निराश किया है।
यहां तक की सपना चौधरी को भजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी शामिल नहीं किया है। हालांकि अगर भाजपा सपना चौधरी को स्टार प्रचारक बनाकर राज्य में लोगों के बीच उतारती, तो वोट बैंक में जरूर बढ़ोतरी होती, क्योंकि सभी जानते हैं कि सपना चौधरी की एक बड़ी फैन फोलोइंग है और पार्टी को इससे बढ़ा फायदा भी होता।
ये भी आपका जानना जरूरी है कि सपना को पहले लोकसभा चुनाव में हरियाणा की रोहतक, सोनीपत, भिवानी-महेंद्रगढ़ सहित हिसार सीट से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की उम्मीद थी, मगर उसे पार्टी ने टिकट ही नहीं दिया। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी सपना का उतरना लगभग तय माना जा रहा था, मगर पार्टी के रणनीतिकारों ने सपना की जगह टिक-टॉक स्टार सोनाली फौगाट को आदमपुर हलके से कांग्रेस के दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ उतार दिया।
बीजेपी के रणनीतिकारों का कहना है कि जिस नेता की दिल्ली के चुनाव में जीतने की उम्मीद है, उसे हरियाणा से टिकट नहीं दिया गया। यानि की हो सकता है कि सपना की जीत की ज्यादा उम्मीदों के चलते उन्हें दिल्ली से दिकट दिया जाए। क्योंकि दिल्ली विधानसभा का चुनाव भाजपा के लिए काफी अहमियत रखता है, ये भी पार्टी की तरफ से कहा गया है।
उधर, भाजपा ने बरोदा हलके से ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त को उतारा है। इसके लिए योगेश्वर ने हरियाणा सरकार में खेल कोटे से मिला डीएसपी का पद भी त्याग दिया। महिला पहलवान बबीता फौगाट को भाजपा ने चरखी- दादरी सीट से चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।
हरियाणा से चुनाव लड़ने का सपना तो भले ही सपना चौधरी का बिखर गया है, लेकिन उम्मीद अभी भी बाकि है, कहा जा रहा है कि बढ़ी फैंन फोलोइंग के चलते सपना चौधरी को लेकर बीजेपी कुछ बढ़ा ही सोच रही है। क्योंकि हरियाणा में बीजेपी की लहर चल रही है और फिलहाल दिल्ली पर बीजेपी का ज्यादा फोकस भी है, दिल्ली में अपनी सरकार बनाने के लिए बीजेपी मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की सोच रही है। इसलिए हो सकता है कि मशहूर हरियाणवीं कलाकार सपना चौधरी को बीजेपी दिल्ली से टिकट दे। ऐसा इसलिए क्योंकि सपना चौधरी की लोक प्रियता ज्यादा है और टीवी के सबसे बढ़े शो बिग- बॉस के बाद से पूरा देश सपना चौधरी को काफी पसंद भी करता है। और हो सकता है कि सपना को बीजेपी चुनावी मैदान में उतारे तो सपना की कलाकारी, राजनीति में भी अपने जलवे बिखेर दे।



