ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नरवाना में भाजपा को बड़ा झटका लगा है, यहां जिला परिषद जींद के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ भाजपा नेता गुरनाम सिंह ने अपने समर्थकों सहित बीजेपी छोड़कर जेजेपी ज्वाइन कर ली है। इस दौरान दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे और जेजेपी में शामिल होने पर गुरनाम सिंह का स्वागत किया गया।
दरअसल, जेजेपी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला बिनैण खाप के दनोदा स्थित ऐतिहासिक चबूतरे पर पहुंचे थे, इस दौरान लोगों ने उनका जोरदार स्वागत भी किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि खाप के इस ऐतिहासिक चबूतरे की आन- बान और शान के लिए वो हमेशा तत्पर हैं और जो मान उन्हें सूचक पगड़ी पहनाकर दिया गया है, उस पर वो कभी आंच नहीं आने देंगे।
इस दौरान ब्राह्मण समुदाय के हरिकिशन, अशोक कुमार, देवेंद्र, राजीव, विक्रम, मंदीप, हरिभागवान, राकेश और अन्य परिवारों ने भी कांग्रेस छोड़कर जेजेपी में शामिल होने का ऐलान किया। वहीं, तपा कालवन खाप के प्रवक्ता मास्टर रणबीर बलियाला ने भी इनेलो छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की। दुष्यंत चौटाला ने इन सभी को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।


