‘BJP की लंका जलाएगी JJP की वानर सेना’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की सियासत में कौन दिवाली मनाएगा और किसका दिवाला निकलेगा ये तो चुनाव के नतीजे तय करेंगे लेकिन, दशहरे में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की सियासत में कौन दिवाली मनाएगा और किसका दिवाला निकलेगा ये तो चुनाव के नतीजे तय करेंगे लेकिन, दशहरे में लंका दहन का प्लान जेजेपी बना रही है। दुष्यंत का दावा है कि जेजेपी की युवा ब्रिगेड वानर सेना बनकर बीजेपी की लंका का दहन करेगी।

dushyant delhi

दरअसल लंका दहन, हनुमान और रावण का जिक्र हरियाणा की सियासत में इसलिए हो रहा है क्योंकि बीजेपी के प्रभारी अनिल जैन ने दुष्यंत को वानर बताया था। अनिल जैन ने कहा था कि दुष्यंत चौटाला ऐसे वानर हैं जिन्होंने अपने परिवार को ही जलाने का काम किया। जो अपने परिवार को नहीं संभाल सका वो प्रदेश को क्या संभालेगा।

अनिल जैन के इस बयान पर हरियाणा में हनुमान और रावण की चर्चा जोरों पर होने लगी। दुष्यंत चौटाला ने अनिल जैन का पलटवार करते हुए कहा कि अगर हमें बंदर समझोगे तो फिर आप रावण ना बन जाना। फिर लंका जलाने ये युवा वानर सेना बनके मैदान में उतरेंगे

बीजेपी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है जिसमें मोदी 4 जनसभाएं भी करेंगे, जब दुष्यंत चौटाला से पूछा गया की आपकी पार्टी का स्टार प्रचार कौन होगा तो उनकी जुबान पर फिर वहीं था वानर सेना…यानी जेजेपी बीजेपी नेता के उस बयान को अपने कैंपेन में शामिल कर चुकी है। जैसा कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में चौकीदार का इस्तेमाल किया था। हालांकि अभी सिर्फ बयानों में ये बात चल रही है।

अब सवाल ये है कि जेजेपी बीजेपी को कैसे हराएगी…इसके लिए दुष्यंत चौटाला ने कमर कस ली है…34 युवाओं को टिकट देकर युवा वोटर्स को साधने की कोशिश की है। जाहिर है दुष्यंत हमेशा से कहते आ रहे थे की युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका दिया जाएगा

इसके अलावा अभी तक मेनिफेस्टो तो जारी नहीं हुआ है लेकिन दुष्यंत चौटाला का कहना है कि 16 प्रमुख घोषणाओं के साथ वो चुनावी मैदान में होंगे जो बीजेपी को घेरने के लिए काफी होंगे…

हालांकि अभी मेनिफेस्टो जारी नहीं हुआ है…लेकिन इस घोषणात्र में जेजेपी ने जिन मुद्दों को उठाया है उसमें कुछ आपको बताते हैं,

  1. हरियाणा में नौकरी का फॉर्म भरने वाले बेरोजगारों को पूरे वर्ष में सिर्फ 100 रुपये फीस एकमुश्त देनी होगी
  2. प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए दूसरे जिले में नहीं जाना पड़ेगा
  3. गांव में पढ़ाई करने वाले बच्चों को नौकरियों में 10 अतिरिक्त अंक का प्रावधान किया जाएगा
  4. जिस घर में एक भी नौकरी नहीं है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी
  5. हरियाणावासियों को प्राइवेट और सरकारी नौकरी में 75 फीसदी का अधिकार दिया जाएगा
  6. पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा और पंजाब के समान वेतनमान
  7. हर बुजुर्ग को 51 सौ रुपये पेंशन देंगे
  8. कैंसर और काला पीलिया जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज हर गरीब को फ्री में मिलेगा

दरअसल इस बार दुष्यंत चौटाला ने अपना चुनावी मैदान उचाना को चुना है, उचाना से बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता चुनावी मैदान में हैं. अनिल जैन जब प्रेमलता के नामांकन में पहुंचे थे तो जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दुष्यंत को बंदर बताया था। जिसके बाद इसपर सियासी घमासान मच गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *