ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। अशोक तंवर ने ट्वीट करते हुए लिखा की पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लंबे समय तक सोच विचार के बाद मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।
अशोक तंवर ने अपने अगले ट्वीट में कांग्रेस का धन्यवाद करते हुए लिखा है, हम गांधी, नेहरू, अंबेडकर और आजाद की विचारधारा के रास्ते जनता के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई लड़ते थे और लड़ते रहेंगे।
उन्होंने इससे पहले पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा भी दे दिया था। उन्होंने कहा कि था कि कांग्रेस की सभी कमेटियों से इस्तीफा दे दिया है लेकिन पार्टी के प्राथमिक सदस्य के तौर पर काम करता रहूंगा, लेकिन आज उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया

