ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के अंबाला कैंट में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दीवार गिरने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
यह हादसा शुक्रवार देर रात अंबाला कैंट स्थित किंग पैलेस की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त ये सभी मजदूर अपने बच्चों के साथ सो रहे थे, तभी अचानक उनके ऊपर दीवार गिर गई। मृतकों में 43 साल के तस्लीम, 22 साल के बाला स्वामी, 12 वर्षीय अमित, 7 वर्षीय सुजीत और 5 वर्षीय बाबू शामिल है। वहीं इस हादसे में एक बच्ची और उसकी मां भी घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


