हरियाणा में कांग्रेस जारी की अपने 84 प्रत्याशियों की लिस्ट, देखें..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में राजनीतिक दल बेहतर से बेहतर उम्मीदवारो ंको चुनावी रण में उतार रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने बुधवार की देर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में राजनीतिक दल बेहतर से बेहतर उम्मीदवारो ंको चुनावी रण में उतार रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने बुधवार की देर रात 84 उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।  कांग्रेस ने इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, रणदीप सुरजेवाला को कैथल, कुलदीप बिश्नोई को आदमपुर और किरण चौधरी को तोशाम से टिकट दिया है।

लिस्ट में अशोक तंवर का नाम नहीं

प्रत्याशियों की इस सूची में हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के नाम नहीं हैं। दरअसल, तंवर पार्टी पर टिकट बंटवारे का आरोप लगा चुके हैं। 10 जनपथ के बाहर अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि टिकट का बंटवारा पैसे के आधार पर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *