ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में चुनावी तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। इसी बीच इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला बड़ा बयान दिया है। पैरोल पर जेल से बाहर आए ओपी चौटाला ने कहा कि, जिनको इज्जत दी, वे ही भगौड़े साबित हुए। हम दोबारा ऐसे नेताओं को पार्टी में कोई जगह नहीं देने वाले हैं। हमें दूसरी पार्टियों के अच्छे नेताओं सेे परहेज नहीं है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता नए लोगों के लिए सिफारिश करेंगे तो उनको टिकट देने पर विचार किया जा सकता है।
दरअसल, इनेलो 2 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली है। इस मौके पर नगर परिषद के वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण आनंद श्योराण ने ओमप्रकाश चौटाला को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

