हिरण शिकार मामला: इस बड़ी वजह से सलमान खान नहीं हुए जोधपुर कोर्ट में पेश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 21 साल पूर्व दो काले हिरणों के शिकार के मामले में बॉलीवुड स्टार सलमान खान शुक्रवार को जोधपुर के जिला एवं सत्र…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 21 साल पूर्व दो काले हिरणों के शिकार के मामले में बॉलीवुड स्टार सलमान खान शुक्रवार को जोधपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश नहीं हुए। सलमान की तरफ से हाजरी माफी की मांग करते हुए कोर्ट में बताया गया कि वे शूटिंग में व्यस्त है। इसके अलावा उन्हें एक गैंगस्टर की तरफ से जान से मारने की धमकी भी दी हुई है। इस कारण आज कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाएंगे।

salman

इस पर कोर्ट ने हाजरी माफी प्रदान करते हुए 19 दिसम्बर को अगली सुनवाई तिथि तय कर दी। साथ ही, सलमान की तरफ से इस मामले में स्थाई हाजरी माफी का आवेदन भी पेश किया गया।
सलमान को मिली धमकी
सलमान खान को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े एक शूटर ने जान से मारने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर इस धमकी के मैसेज वायरल हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *