रणजीत हत्याकांड : गुरमीत राम रहीम के बचाव में जतिंदर की गवाही को हाईकोर्ट की मंजूरी..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में गुरमीत राम रहीम पर चल रहे रणजीत हत्याकांड में सुनवाई हुई। रोहतक सुनारिया जेल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में गुरमीत राम रहीम पर चल रहे रणजीत हत्याकांड में सुनवाई हुई। रोहतक सुनारिया जेल में बंद राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुआ। सुनवाई में कोर्ट ने बचाव पक्ष की तरफ से गवाह जतिंदर की गवाही को मंजूरी दे दी है। अब मामले में अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी।

ram rahim

दरअसल, कई समय से चल रहे रणजीत हत्याकांड में पिछली सुनवाई पर बचाव पक्ष की ओर से जतिंदर की गवाही पर याचिका दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें भी पेश की। जिसके बाद कोर्ट ने जतिंदर की गवाही पर मंजूरी दे दी।

बता दें कि 10 जुलाई 2002 को डेरे की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे कुरुक्षेत्र के रणजीत सिंह का मर्डर हुआ था। कहा जाता है कि डेरा प्रबंधन को शक हुआ था कि साध्वी यौन शोषण मामले की गुमनाम चिट्ठी रणजीत सिंह ने अपनी बहन से ही लिखवाई थी। जिसके बाद 2003 में पुलिस की जांच से असंतुष्ट रणजीत सिंह के पिता ने सीबीआई जांच की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *