हरियाणा में आज से भरे जाएंगे नामांकन पत्र, जानिए कब तक चलेगी प्रक्रिया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। वही प्रदेश में चुनाव को लेकर आज यानी 27 सितंबर से नामांकन प्रकिया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। वही प्रदेश में चुनाव को लेकर आज यानी 27 सितंबर से नामांकन प्रकिया शुरू होने वाली है।  उम्मीदवार 4 अक्टूबर तक अपना नामांकन भर सकते हैं। नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। जल्द ही सभी दल अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकते हैं।  नामांकन पत्रों की जांच पांच अक्टूबर को होगी और सात अक्टूबर 2019 तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।

election commission

हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत का कहना है कि,उम्मीदवार या उसके साथ आने वाले काफिले को रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में तीन वाहनों के आने की अनुमति दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *