मनोहर सरकार की विफलताओं को जनता के सामने करेंगे उजागर- कुमारी शैलजा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आगामी विधानसभा चुनाव के चलते आज दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस कैंपेन कमेटी की अहम बैठक हुई। इस बैठक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आगामी विधानसभा चुनाव के चलते आज दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस कैंपेन कमेटी की अहम बैठक हुई। इस बैठक मेंकांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

kumari selja1

वहीं, जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बताया कि इस मीटिंग में विधानसभा में कांग्रेस क्या मुद्दे उठाएगी, उनको लेकर चर्चा हुई है। इसके साथ ही शैलजा ने कहा कि बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर कांग्रेस बीजेपी को घेरेगी।

kumari seljaa

कुमारी शैलजा ने कहा कि चुनाव में बीजेपी को निशाने पर लेते हुए सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाएंगे। इसके साथ ही सरकार की गलत नीतियों को भी लोगों के सामने उजागर करेंगे। उन्होंने बताया कि मेनिफेस्टो कमेटी को लेकर भी मीटिंग में चर्चा हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *