‘दादा साहब फाल्के’ अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे बॉलीवुड के महानायक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ‘दादा साहब फाल्के’ अवॉर्ड से नवाजे  जाएंगे। यह भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ‘दादा साहब फाल्के’ अवॉर्ड से नवाजे  जाएंगे। यह भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है। इसकी जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर दी। साथ ही उन्होंने अमिताभ बच्चन को मुबारकबाद भी दी है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘महानायक अमिताभ बच्चन को, जिन्होंने दो पीढ़ियों तक हमारा मनोरंजन किया और हमें प्रेरणा दी है, उन्हें पूर्ण सहमति से दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। पूरा देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस घोषणा पर खुश है। उनको मेरी दिली शुभकामनाएं’।

amitabh

बॉलीवुड के किंग अमिताभ बच्चन को सदी के महानायक का दर्जा भी मिला हुआ है। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में 50 साल से ज्यादा का सफर तय कर चुके हैं। फिल्मी करियर के दौरान अमिताभ को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार, 12 फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। इसके अलावा उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *