Islamabad News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सोमवार (28 अगस्त) को कोर्ट से बड़ी राहत मिली। पाकिस्तान की एक अदालत ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष के खिलाफ हत्या के एक मामले को खारिज कर दिया है.
इमरान खान के वकील लतीफ खोसा ने पहले ट्विटर पर इस खबर की जानकारी दी है और उनका कहना है कि इमरान खान के खिलाफ हत्या का मामला खारिज कर दिया गया है.
بریکنگ نیوز:
عمران خان کے خلاف کوئٹہ والی FIR خارج کردی گئی ۔
— Advocate Latif Khosa (@Adv_Latif_Khosa) August 28, 2023
