PM मोदी और अमित शाह को निशाना बनाने की फिराक में आंतकी, हाई अलर्ट जारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने के बाद पाकिस्तान बौखलाहट में आकर भारत में अशांति फैलाने का हर संभव प्रयास कर रहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने के बाद पाकिस्तान बौखलाहट में आकर भारत में अशांति फैलाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंच पाक किरकिरी होने के बाद पाकिस्तान अब बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में है।

indian army

दरअसल, खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट किया है कि जैश-ए-मुहम्‍मद के आतंकी भारतीय वायुसेना के ठिकानों को निशाना बना सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, आतंकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अम‍ित शाह पर भी हमला करने की फिराक में हैं। खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के मुताबिक, आतंकियों के निशाने पर देश के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी हैं।

terrorist

जैश-ए-मोहम्मद के 8-10 आतंकी एयरफोर्स के बेस पर फिदायीन हमला करने की तैयारी में हैं। सुरक्षा एजेंसियों को जो इनपुट मिले हैं उसके आधार पर कहा जा रहा है कि आतंकी ये हमले 25-30 सितंबर के बीच कर सकते हैं। अब राज्‍यों ने अपनी सीमाओं पर सुरक्षा बंदोबस्‍तों को मजबूत किया है। पुलिस अधिकारियों से तीर्थ स्‍थलों के अलावा भीड़ भरी जगहों पर कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। ये अलर्ट मंगलवार की शाम सुरक्षा में सेंध की आशंकाओं के बाद जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *