ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद जिले के रामराय गांव के पास दर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सवारियों से भरी ऑटो को बेकाबू ऑयल टैंकर ने टक्कर मार दी। इस दौरान में 9 लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सेना भर्ती में गए 8 युवक फिजिकल और मेडिकल टेस्ट पास कर चुके थे। ये सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपने घर वापिस लौट रहे थे, इसी दौरान उनके साथ ये हादसा हो गया। हादसे में ऑटो चालक की भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

