हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बनी सुधा भारद्वाज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी पंचकूला की सुधा भारद्वाज को दी गई है। दरअसल, पूर्व अध्यक्ष…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी पंचकूला की सुधा भारद्वाज को दी गई है। दरअसल, पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के इस्तीफे के बाद से ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था।

हरियाणा में विधान सभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में कांग्रेस किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहती और कांग्रेस ने हरियाणा महिला कांग्रेस इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज को बनाया है।

इस अवसर पर सुधा भारद्वाज ने हाई कमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनावों के समय में उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि हाई कमान के विश्वास पर वे खरी उतरेंगी और महिला व युवाओं को अपने साथ जोड़ेंगी। विधान सभा चुनावों पर बोलते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस विजयी होगी और 60 का आंकड़ा पर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *