ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान की नई फिल्म लाल कप्तान का पोस्टर और ट्रेलर रिलीज़ किया गया है | सैफ अली खान का नया अंदाज इस फिल्म रोंगटे खड़े कर देने वाला है | सैफ इस फिल्म में नागा साधु का किरदार निभाएंगे |
सैफ अली खान के इस नए लुक की तुलना कहीं ना कहीं ‘पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन’ के जैक स्पैरो से की जा रही है | जैसे कि लंबे बाल, काजल से भरी आंखें और इंटेंस एक्सप्रेशन की वजह से सैफ अली खान और जैक स्पैरो का लुक एक जैसा लग रहा है |
इस फिल्म के ट्रेलर में सैफ ट्रेलर में सैफ कई लोगों से लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। और बैकग्राउंड में सोनाक्षी सिन्हा की आवाज में वौइस् ओवर सुनाई दे रहा है । जो नागा साधु के बारे में बताती सुनाई दे रही है।
आपको बता दे कि इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत सैफ के डाइलोग से की जा रही है | सैफ अली खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा अहम् भूमिका निभाती नजर आएंगी | इस फिल्म के डायरेक्टर नवदीप सिंह ने सोनाक्षी सिन्हा की काफी तारीफ की और कहा सोनाक्षी एक बेहतरीन अदाकारा है |
हालांकि इस फिल्म में सोनाक्षी के रोल का खुलासा नहीं किया है। अभी ट्रेलर में बस उनकी आवाज सुनाई गई है | डायरेक्टर नवदीप सिंह ने कहा कि उनके साथ काम करने का एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा | पहले ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज़ होनी थी | लेकिन इसकी डेट बदल कर 18 अक्टूबर को रखी गई है |
Watch Video




