तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचला, मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूंह में देर रात रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें 2 महिलाएं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूंह में देर रात रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें 2 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। चारों ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे और अचानक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और सभी सड़क पर जा गिरे, जिसके बाद ट्रक ने चारों को बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था, जिसने बाद में दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मेवली निवासी आरीफ अपनी मां जेबुन और पत्नी तरन्नुम अपने बच्चे संग मेवली गांव वापिस लौट रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और चारों की मौके पर ही मौत हो गई। चारों की मौत होने से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *