ऑनलाइन डेस्कि/लिविंग इंडिय न्यूज: गुजरात के सूरत में एक हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां एक लड़के की उसके ही दोस्तों ने न्यूड वीडियो बनाकर उसे 8 लाख रूपए ऐंठ लिए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला सूरत के पूनागांव क्षेत्र का है। यहां 14 साल के नाबालिग लड़के के दोस्त उसे एक स्पा सेंटर में लेकर गए, जहां लड़की के साथ उसका अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वीडिो वायरल होने की धमकी देकर उससे 8 लाख रुपये ले लिए। मामला तब सामने आया जब पीड़ित लड़के के पिता को पैसों की जरूरत पड़ी और उन्होंने अपनी अलमारी खोलकर देखी। लेकिन अलमारी देखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अलमारी में रखे सभी 8 लाख रुपये गायब थे। पीड़ित लड़के से उसके पिता ने सख्ती से पूछताछ की तो, उसने सबकुछ सच बता दिया। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।
