ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने 3 विशेष कार्यकारी अधिकारी और 4 सलाहकारों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। दरअसल, 21 सितंबर को सभी ने विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश में लगाई गई आदर्श आचार संहिता के तुरंत बाद ही अपनी इस्तीफे सौंपे थे, जिन्हें अब मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस्तीफा देने वाले 3 विशेष कार्यकारी अधिकारियों में प्रधान मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीरज दफतुआर, मुख्य कार्याकारी अधिकारी भूपेश्वर दयाल और अमरिंदर सिंह शामिल हैं। वहीं, इस्तीफा देने वाले मीडिया सलाहकारों में राजीव जैन, अमित आर्या और राजनीतिक सलाहकारों में दीपक मंगला और अजय गौर शामिल हैं।

