विधानसभा चुनाव 2019: चुनावी रण में कांटे की टक्कर, किसे मिलेगा सत्ता का ताज ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। अब इंतजार है, तो बस इस बात का कि कौनसी पार्टी चुनावी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। अब इंतजार है, तो बस इस बात का कि कौनसी पार्टी चुनावी रण में अपने किस उम्मीदवार को उतारेगी। बीजेपी, कांग्रेस, इनेलो, जजपा, आप सभी इस चुनावी मैदान में उतर पड़े हैं। चुनौतियां ढेर सारी हैं, राह में कड़ी टक्कर है, मंजिल भी आसान नहीं है, लेकिन इरादे मजबूत बने हुए हैं, हर पार्टी ने जीत की ताल ठोक दी है।

वहीं, अगर तुलना करें अगर पिछले चुनाव से, तो इस बार प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियां काफी बदली हुई हैं। लेकिन विपक्ष के बिखरने से भाजपा को अपना मिशन-75 पार आसान नजर आ रहा है। कांग्रेस कई गुटों में बंटी हुई है। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा चुनाव में अकेले ही उतरेगी, सभी 90 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी, हालांकि बसपा पहले राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी, फिर इनेलो, उसके बाद जजपा से गठबंधन करके तोड़ चुकी है।

उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। आप की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नवीन जयहिंद कई उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं। शिरोमणि अकाली दल ने भी चुनाव लड़ने का एलान कर रखा है, जिसकी टिकटों का फैसला भाजपा हाईकमान को करना है।

इस बार के विधानसभा चुनाव में सबसे अहम और खास बात ये निकलकर सामने आई है कि मुख्यमंत्री का चेहरे भाजपा ने घोषित कर दिया है। पहली बार है जब भाजपा मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर चुनाव लड़ रही है। बात पिछले चुनाव की करें, तो 2014 में पहली बार बहुमत की सरकार संभालने वाले सीएम मनोहर लाल को शुरू में राजनीति का नया खिलाड़ी माना जाता था। अब यही मनोहर लाल राजनीति के माहिर खिलाड़ी के रूप में स्थापित साबित हो गए हैं। 47 सैंतालीस सीटों को बढ़ाकर 75 पार ले जाने का लक्ष्य हासिल करने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मनोहर लाल को फ्री-हैंड दिया है।

चुनावी रण में सभी पार्टियों ने अपने जीत के झंडे को फहराने का दावा तो कर दिया है, लेकिन जनता के मन में क्या चल रहा है ये किसी को साफ नहीं हुआ है। चुनावी रणनीतियां तैयार हैं, चर्चा है तो उम्मीदवारों के ऐलान होने की। किस पार्टी की तरफ से रण में कौनसे उम्मीदवार को उतारा जाएगा, ये अपने आप में ही सबसे अहम और महत्तवपूर्ण है। क्यूंकि प्रत्याशी तो पार्टी का होगा, लेकिन फैसला जनता को करना है। विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पार्टी के उम्मीदवार को जनता के दिल को जीतना है और जनता ही फैसला करेगी कि इस बार किसी सरकार सुनेगी उनकी पुकार, ये सोचकर ही सभी दलों को अपने उम्मीदवारों को जनता के बीच खड़ा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *