बालाकोट में फिर से सक्रीय हुए आतंकी कैंप, 500 आतंकवादियों ने की घुसपैठ- बिपिन रावत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: धारा 370 हटने के बाद पाकिस्तान लगातार आतंक के सहारे एक बार फिर जम्मू कश्मीर को दहलाने की साजिश रच रहा है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: धारा 370 हटने के बाद पाकिस्तान लगातार आतंक के सहारे एक बार फिर जम्मू कश्मीर को दहलाने की साजिश रच रहा है | जिसको लेकर चेन्नई में मीडिया से रूबरू हुए आर्मी चीफ बिपिन रावत का बयान आया है | उन्होंने कहा कि पाकिस्तान स्थित बालाकोट आतंकवादी शिवर जिसको वायु सेना ने एयर स्ट्राइक कर धवस्त कर दिया था, वही शिवर फिर से सक्रीय हो गए है | जिसमे कम से कम 500 आतंकवादी है जो जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की फ़िराक में है | लेकिन सीमा पर सेना अलर्ट है |

Bipin Rawat

तो वही बिपिन रावत ने कहा की धारा 370 को हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने खुलेआम बोल दिया था की हम आतंकी भेजेंगे | पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन करता है क्यूंकि आतंकी आसानी से घसपैठ कर सके | लेकिन जब सेना सीजफायर उल्‍लंघन से प्रभावित नहीं होती तो पाकिस्तान नागरिक ठिकानों पर गोले दागने लगता है |

indian army

आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा कि आतंकियों से निपटने के लिए हमारी सेना पूरी तरह कड़ी निगरानी और अलर्ट पर है | हमारी सेना पाकिस्तान और आतंकवादियों की हर नापाक साजिश को नाकाम करने में सफल रहेगी |

indian army

आर्मी चीफ ने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में हालात सामान्य है | वहां लोग घर से निकलकर रोजमर्रा का काम कर रहे हैं। लोग सेब तोड़ रहे है और उन्हें पैक कर रहे हैं और हमारी सेना उनके सेबों को दूसरे राज्य में पहुंचाने में मदद कर रही है | दुकानों से भी खरीददारी हो रही है। वहां लोगों को आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

terrorist

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *