हरियाणा बीजेपी की हुई अहम बैठक, टिकटों को लेकर उम्मीदवारों के नामों का बनाया पैनल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, हर पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, हर पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी के चलते सभी पार्टियां चुनावी मंथन भी कर रही हैं, टिकटों को लेकर अभी बीजेपी, कांग्रेस और इनेलो में चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि इनमें से किसी भी पार्टी की तरफ से अभी उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया गया है।

meeting1

देर रात दिल्ली में बीजेपी की तरफ से अहम बैठक हुई, जिसमें उम्मीदवारों के चयन को लेकर चुनावी रणनीति बनाई गई। ये बैठक देर रात तक चली, इस दौरान बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि टिकटों को लेकर पैनल तैयार कर लिया गया है, अब सिर्फ केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि पहले नवरात्रि को ही उम्मीदवारों की सूची भी साझा की जाएगी। टिकटों को लेकर बीजेपी में मारमारी चल रही है, कई दावेदार एक क्षेत्र से खड़े हो गए हैं, ऐसे में पार्टी के लिए सोचना वाला विषय है, जिस पर गहनता से मंथन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *