ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। ऐसे में चुनव आयोग ने उन्नीदवारो ंके लिए कड़ी हिदायतें देना शुरू कर दिया है। चुनाव आयोग ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। यदि कोई भी उम्मीदवार प्लास्टिक से चुनाव प्रचार सामग्री बनाता है तो उसकी प्रचार सामग्री जब्त कर ली जाएगी और इसका खर्च उसके खाते में जोड़ा जाएगा।
करनाल के डीसी विनय प्रताप सिंह के अनुसार, चुनाव आयोग द्वारा दी गई हिदायतें स्पष्ट हैं। प्रशासन या उम्मीदवार द्वारा खरीदी जाने वाली चुनाव सामग्री में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न किया जाए।

