ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर तारीख का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया है कि 21 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव होंगे।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/525068481589067/
एक ही चरण में हरियाणा में वोटिंग होगी। नामांकन प्रक्रिया 27 सिंतबर से शुरू हो जाएगी और नामांकन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर को होगी। वहीं, 24 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।
बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने एक प्रेसवार्ता की जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर जानकारी दी गई है। आयोग की तरफ से बताया गया है कि दोनों ही राज्यों में 21 अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होंगे। हरियाणा के विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को, तो महाराष्ट का 9 नंवबर तक पूरा हो रहा है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा, तो महाराष्ट्र की 288 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा।

